Sarvan Kumar 06/03/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 06/03/2021 by Sarvan Kumar

1. अब जरूरत है कि देश की अदालतों, विशेष रूप से जिला अदालतों में लंबित मुकदमों को शीघ्रता से निपटाने के लिए न्यायाधीशों के साथ ही अन्य judicial एवं quasi-judicial अधिकारियों के प्रशिक्षण का दायरा बढ़ाया जाए.न्याय के आसन पर बैठने वाले व्यक्ति में समय के अनुसार परिवर्तन को स्‍वीकार करने, परस्‍पर विरोधी विचारों या सिद्धांतों में संतुलन स्‍थापित करने और मानवीय मूल्‍यों की रक्षा करने की समावेशी भावना होनी चाहिए: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
2. प्रवर्तन निदेशालय ने money laundering के एक केस में पीडीपी की नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पूछताछ के लिए 15 मार्च को दिल्ली स्थित ईडी हेड ऑफिस में पेश होने का समन जारी किया.
3. सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने आगामी 1 अप्रैल से सभी कारों में आगे की सीटों के लिए एयर बैग अनिवार्य कर दिया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संदर्भ में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है.
4. पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक हिंसा भी तेज हो रही है. साउथ 24 परगना जिले के रामपुर गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर देशी बम से हमला किया गया है, जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं. इस हमले के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लग रहे हैं आरोप.
5. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव. बता दें कि तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं. यहां 6 अप्रैल को मतदान होगी. चुनाव परिणामों की घोषणा 2 मई को की जाएगी.
6. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने सभी उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया है. टीएमसी द्वारा जारी की गई सूची में 114 में चेहरों मौका दिया गया है. पार्टी ने 5 मौजूदा मंत्रियों और 28 मौजूदा विधायकों विधायकों का टिकट काट दिया है. टीएमसी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में 42 मुस्लिम और 50 महिलाएं शामिल.
7. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा-चुनाव के कारण जय माता, जय दुर्गा, जय काली, जय शिव का नारा लगा रही हैं ममता बनर्जी. यह वही ममता बनर्जी है जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ खड़ी रहती है और वोट बैंक की राजनीति करती हैं.
8. हिमाचल प्रदेश: धार्मिक गुरु दलाई लामा ने धर्मशाला के जोनल अस्पताल में कोरोना टीका की पहली डोज लगवाई. उन्होंने कहा कि गंभीर समस्याओं को होने से रोकने में यह वैक्सीन बहुत मददगार है दूसरे और रोगियों को भी यह इंजेक्शन लगवाना चाहिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह वैक्सीन लगवाने की हिम्मत करनी चाहिए.
9. भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,327 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 1,11,92,088 हो गई है. वहीं, इस अवधि में 108 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,656 हो गई है. देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या अब 1,80,304 है जबकि इलाज के बाद कुल संख्या 1,08,54,128 लोग ठीक हो गए हैं.
देश में टीकाकरण अभियान भी बड़ी तेजी से चल रहा है. अब तक कुल 1,94,97,704 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है.
10. हाल ही में पश्चिम बंगाल कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी आज नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा- बंगाल में हिंसा से जनता परेशान है,अब हो रहा है कि राज्य में असली परिवर्तन.
11. कन्याकुमारी लोकसभा उपचुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर 6 अप्रैल को मतदान होगा. बता दें कि कांग्रेस के सांसद एच वसंत कुमार का कोविड के कारण निधन होने पर इस सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है.
12. दिल्ली: कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली सरकार ने दिल्ली बोर्ड ऑफ एजुकेशन को मंजूरी दी है. इसके बाद अब दिल्ली का अपना स्कूल शिक्षा बोर्ड होगा.
13. आने वाले दिनों में प्रदेश में कई नए उद्योग लगेंगे इसके लिए नई नीति बनाई जा रही है ताकि उद्योग करने वालों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े: बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन
14. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में शहीद हुए जिला रिजर्व गार्ड (जीआरजी) की 22 वीं बटालियल के जवान लक्ष्मीकांत द्विवेदी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. द्विवेदी प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे. वह बृहस्पतिवार को दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किये गये विस्फोट में शहीद हो गये.
15. ममता बनर्जी भवानीपुर से हारने के डर के कारण वे नंदीग्राम गई है और वे वहां भी हारेंगी: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
16. किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि देश के अन्नदाता अपना अधिकार मांग रहे हैं और सरकार उन पर अत्याचार कर रही है. ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा है, ”देश की सीमा पर जान बिछाते हैं जिनके बेटे, उनके लिए कीलें बिछाई हैं दिल्ली की सीमा पर. अन्नदाता माँगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार!’
17. अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशू शुक्रवार देर रात एलएल बंदरगाह के पास एक रेस्तरां के बाहर हुए बम हमले में 20 से अधिक लोगों की मौजान चली गई और 30 अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस आत्मघाती हमले की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. बता दें कि इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल शबाब अक्सर सोमालिया और अन्य जगहों पर इस तरह के बम विस्फोटों को अंजाम देता है. अल शबाब का मकसद अफ्रीकी देशों की सरकार को खत्म करके शरिया कानून पर आधारित शासन व्यवस्था स्थापित करना है.
18. कोरोना महामारी के नियंत्रण और टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब आर्थिक गतिविधियां तेजी पकड़ रही है चालू वित्त वर्ष 2020 21 में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन 8% की गिरावट के बेहतर के अनुमान से बेहतर रहेगा: वित्त मंत्रालय
19. महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी, मार्च के पहले हफ्ते में 50,000 से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार राज में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है.
20. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उनकी पत्नी कंचन गडकरी ने नागपुर एम्स में जाकर ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading