Last Updated on 10/07/2021 by Sarvan Kumar
1. हाल ही में निम्नलिखित में से किस उच्च न्यायालय ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने की वकालत की है?
A. मद्रास हाई कोर्ट
B. दिल्ली हाई कोर्ट
C. इलाहाबाद हाई कोर्ट
D. त्रिपुरा हाई कोर्ट
सही उत्तर: B. दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक केस की सुनवाई के दौरान सुनवाई के दौरान संविधान की धारा 44 का हवाला देते हुए देशभर में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने की वकालत की है.
बता दें कि धारा 44 राज्य को सही समय आने पर सभी धर्मों के लिए ‘समान नागरिक संहिता’ बनाने का निर्देश देता है. धारा 44 का उद्देश्य देश के कमजोर वर्गों से भेदभाव खत्म करके विभिन्न सांस्कृतिक समूहों के बीच सामंजस्य बढ़ाना है.
2. हाल ही में निम्नलिखित में से किसने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री का पदभार संभाला है?
A. जी किशन रेड्डी
B. मीनाक्षी लेखी
C. अर्जुन राम मेघवाल
D. अनुराग ठाकुर
सही उत्तर: A. जी किशन रेड्डी
जी किशन रेड्डी ने आज संस्कृति और पर्यटन मंत्री तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का पदभार संभाल लिया है.
3. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
A. कमलनाथ
B. आनंदी बेन पटेल
C. मोहम्मद रफ़ीक
D. मंगू भाई छगन भाई पटेल
सही उत्तर: D. मंगू भाई छगन भाई पटेल
मंगू भाई छगन भाई पटेल ने 6 जुलाई 2021 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ लिया है. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफी ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इस अवसर पर पिछले साल जून से मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त पदभार संभाल रही आनंदीबेन पटेल, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ भी मौजूद रहे.
4. निम्नलिखित में से किसे देश का नया स्वास्थ्य मंत्री तथा रसायन और उर्वरक मंत्री बनाया गया है?
A. थावरचंद गहलोत
B. पशुपति कुमार पारस
C. मनसुख मांडविया
D. कौशल किशोर
सही उत्तर: C. मनसुख मांडविया
5. भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में तमिलनाडु भाजपा इकाई का अध्यक्ष निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया है?
A. बीएल संतोष
B. के.अन्ना मलाई
C. एल मुरूगन
D. वानिथी श्रीवासन
सही उत्तर: B. के.अन्ना मलाई
भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी के.अन्ना मलाई को तमिलनाडु भाजपा ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वह एल मुरूगन का जगह लेंगे.
6. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में दिल्ली हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
A. स्वानंद किरकिरे
B. प्रसून जोशी
C. कुमार विश्वास
D. अशोक चक्रधर
सही उत्तर: A. स्वानंद किरकिरे
प्रसिद्ध लेखक और बॉलीवुड गीतकार स्वानंद किरकिरे बने दिल्ली हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
7. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा किया है कि अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन ________ को खत्म हो जाएगा.
A. 21 जुलाई
B. 27 जुलाई
C. 31 अगस्त
D. 20 सितंबर
सही उत्तर: C. 31 अगस्त
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन को मारने अलकायदा को खत्म करने तथा अमेरिका पर हमले रोकने जैसे लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है. इसीलिए अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन 31 अगस्त को खत्म हो जाएगा.
8. हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य के कैबिनेट ने संरक्षण बिल (Cow Protection Bill) को मंजूरी दे दी है?
A. पश्चिम बंगाल
B. केरल
C. तेलंगना
D. असम
सही उत्तर: D. असम
असम की कैबिनेट ने गौ संरक्षण बिल (Cow Protection Bill) को मंजूरी दे दी है. इस बिल को 12 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में पेश किया जाएगा. इस बिल के आने के बाद राज्य के बाहर गाय को ले जाने पर रोक लग जाएगी तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
9. निम्नलिखित में से कौन देश 2022 में होने वाले महिला एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा?
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. इंडोनेशिया
D. जापान
सही उत्तर: A. भारत
एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने जानकारी दी है कि भारत 2022 में महिला एशिया कप की मेजबानी करेगा.
10. हाल ही में जारी हेनले और पार्टनर्स (Henley and Partners) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट निम्नलिखित में से किस देश का है?
A. बेल्जियम
B. जापान
C. न्यूजीलैंड
D. अमेरिका
हेनले और पार्टनर्स (Henley and Partners) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट (Most Powerful Passport Ranking 2021) जापान का है. बता दें कि जापान का पासपोर्ट दुनिया के 193 देशों के लिए वीजा-मुक्त या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्रदान करता है. इस सूची में सिंगापुर दूसरे जर्मनी और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है.
जापान का पासपोर्ट दुनियाभर के 193 देशों के लिए वीजा-मुक्त या वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देता है. इसके बाद सिंगापुर दूसरे और जर्मनी और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं.
इस सूची में भारत छह पायदान फिसलकर 90वें स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान 113वें नंबर पर है जबकि अफगानिस्तान अंतिम स्थान पर है.