Sarvan Kumar 10/03/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 10/03/2021 by Sarvan Kumar

1. संसद भवन में आज भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है.
2. मध्य प्रदेश: राज्य में जबरन या छल-कपट से धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले कानून धार्मिक स्वतंत्रता का विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति ने गलत नीयत, भय और प्रलोभन के जरिये या बहला-फुसलाकर बेटियों की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की, तो मैं उस व्यक्ति से जिंदगी भर जेल में चक्की पिसवाऊंगा. प्रदेश में प्यार तो चल सकता है लेकिन जिहाद किसी कीमत पर नहीं चल सकता.
3. राजस्थान के डूंगरपुर से कांग्रेस के विधायक गणेश घोगरा का विवादास्पद बयान- आदिवासी हिंदू नहीं होते हैं, इसलिए उन्हें हिंदुओं से अलग किया जाए.
4. भारत पर वर्षो  मुगलों ने शासन किया, और भविष्य में भी भारत इस्लामिक राष्ट्र बनेगा: AIUDF नेता बदरुद्दीन अजमल
(बता दें कि असम में कांग्रेस के साथ है AIUDF का गठबंधन)
5. 26 जनवरी को लालकिले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों मनिंदरजीत सिंह (ब्रिटेन में रहने वाला डच नागरिक) और खेमप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया है कि मनिंदरजीत एक आदतन अपराधी है और उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया जब वह जाली दस्तावेजों के सहारे भारत से भागने की फिराक में था. आरोपी खेमप्रीत ने भाले के साथ लाल किले के अंदर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की थी.
6. भारत ने पाकिस्तान को भेजी कोरोना वैक्सीन की 4.5 करोड़) कोरोना खुराक.
7. मणिपुर: थाडौ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 16 उग्रवादियों सहित विभिन्न भूमिगत संगठनों के 20 उग्रवादियों ने मुख्यमंत्री एन० बीरेन सिंह के सामने हथियारों के साथ आत्‍मसमर्पण कर दिया.
8. अनुच्‍छेद 370 निरस्‍त होने के बाद केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई. इस साल फरवरी तक जम्मू कश्मीर में 15 आतंकी घटनाओं में 8 आतंकवादी मारे गये,जबकि 1 सुरक्षाकर्मी शहीद हुआ. पिछले वर्ष 244 आतंकी घटनाओं में 221 आतंकवादी मारे गये थे. वर्ष 2019 में 594 आतंकी घटनाओं में 157 आतंकवादी मारे गये थे: राज्‍यसभा में केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री जी किशन रेड्डी
9. दलाई लामा का वारिस चुनने की प्रक्रिया में चीनी सरकार की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए: अमेरिका
10. कल शाम 7:00 बजे तक कुल 10,28,911 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई. अब तक कुल 2,40,37,644 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है: भारत सरकार
11. गुजरात: जूनागढ़ के गिर नेशनल पार्क में पिछले 2 सालों में 313 शेरों की मौत हुई.
12. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अल बद्र के कमांडर अब्दुल गनी ख्वाजा को मार गिराया. मुठभेड़ वाली जगह से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.
13. भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत में इजाफा, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और एडमिरल वीएस शेखावत (रिटायर्ड) की मौजूदगी में जंगी बेड़े में शामिल हुई made in India स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन INS करंज
14. सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री. आज शाम 4 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे.
15. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अभिनेता से नेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम ने राज्य की 234 सीटों वाली विधानसभा में 154 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
16. भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस बंगाल में चुनाव को इतना नीचे गिरा दिया है कि बंगाल के लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. ममता बनर्जी साबित करने की कोशिश कर रही हैं कि​ वो ब्राह्मण महिला हैं और बीजेपी से कम हिन्दुत्ववादी नहीं हैं: अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस नेता
17. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं.
18. असम विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता हेमंत बिश्व सरमा की हत्या की साजिश नाकाम, उल्फा के 3 सदस्य गिरफ्तार.
19. मुंबई में एंटीलिया के बाहर मिली स्कॉर्पियो कार के मालिक मनसुख हीरेन की मौत के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एपीआई सचिन वाज़े के गिरफ्तारी की मांग की है. मृतक मनसुख की पत्नी ने एफ आई आर में दावा किया है कि उनके पति का कत्ल एपीआई सचिन वाज़े ने किया है.
20.कश्मीर में एक बार फिर पुलवामा कांड दोहराने की साजिश रच रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के दो फिदायीनों को सुरक्षाबलों ने आइईडी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading