Sarvan Kumar 15/07/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 15/07/2021 by Sarvan Kumar

Current Affairs 15 July 2021

1. निम्नलिखित में से कौन देश 2026 की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा?

A. जापान
B. डेनमार्क
C. भारत
D. इंडोनेशिया

सही उत्तर: C. भारत

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने 2026 की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी भारत को देने का फैसला किया है.
बता दें कि यह दूसरा मौका होगा जब भारत विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. इससे पहले भारत 2009 में हैदराबाद में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है.

2. हाल ही में यशपाल शर्मा का निधन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?

A. फुटबॉल
B. हॉकी
C. कुश्ती
D. क्रिकेट

सही उत्तर: D. क्रिकेट

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी यशपाल शर्मा का 13 जुलाई 2021 को नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. शर्मा 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे. 1983 के विश्व कप में भारत की शानदार जीत में यशपाल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान था वह विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर रहे थे.

3. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) निम्नलिखित में से किस राज्य में देश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पार्क बनाने जा रहा है?

A. मध्य प्रदेश
B. गुजरात
C. छत्तीसगढ़
D. महाराष्ट्र

सही उत्तर: B. गुजरात

NTPC गुजरात के खावदा में 4750 मेगावाट क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पार्क बनाने जा रहा है. बता दें कि एनटीपीसी ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के सिम्‍हाद्री थर्मल पावर स्टेशन के जलाशय में 10 मेगावॉट क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा पार्क बनाया है.

4. निम्नलिखित में से किस टेनिस खिलाड़ी ने टोक्यो ओलंपिक मैं नहीं खेलने का फैसला किया है?

A. रोजर फेडरर
B. राफेल नडाल
C. डॉमिनिक थिएम
D. इनमें से सभी

सही उत्तर: D. इनमें से सभी

मशहूर टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने विंबलडन के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलने का फैसला किया है. स्पेन के राफेल नाडेल और ऑस्ट्रेलिया के डॉमिनिक थिएम भी टोक्यो ओलंपिक से अपना नाम वापस ले चुके हैं.

5. निम्नलिखित में से कौन ओलंपिक खेलों की जिम्नास्ट स्पर्धा में जज के तौर पर चुने जाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?

A. दीपक काबरा
B. दिलीप सिंह
C. बिश्वेश्वर नंदी
D. मंटू देवनाथ

सही उत्तर: A. दीपक काबरा

भारत के जिम्नास्ट जज दीपक काबरा ने इतिहास रच दिया है. काबरा को टोक्यो ओलंपिक खेलों की जिम्नास्ट स्पर्धा में जज के रूप में चुना गया है. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. वह 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की लाइव बस जिम्नास्ट स्पर्धा में जज होंगे.

6. निम्नलिखित में से कौन महिला क्रिकेटर आईसीसी की नई रैंकिंग के अनुसार मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है?

A. शेफाली वर्मा
B. स्टेफनी टेलर
C. दीप्ति शर्मा
D. एलिस पैरी

सही उत्तर: B. स्टेफनी टेलर

महिला एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है. वह पहले स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गई हैं. वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर ताजा रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन महिला बल्लेबाज बन गई हैं.

7. निम्नलिखित में से कौन t20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं?

A. विराट कोहली
B. एबी डी विलियर्स
C. एरोन फिंच
D. क्रिस गेल

सही उत्तर: D. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और दुनिया भर में यूनिवर्सल बॉस के नाम से जाने वाले क्रिस गेल इतिहास रचते हुए t20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

8. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में मवेशी संरक्षण बिल-2021 को विधानसभा में पेश किया जिसके तहत हिंदू, सिख और जैन बहुल इलाकों और धार्मिक स्थलों से 5 किलोमीटर के दायरे में गौ मांस बेचने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है.

A. पश्चिम बंगाल
B. गुजरात
C. असम
D. महाराष्ट्र

सही उत्तर: C. असम

असम के चीफ मिनिस्टर बिस्व सरमा ने 12 जून को मवेशियों के वध, उपभोग और परिवहन को विनियमित करने के लिए असम मवेशी संरक्षण बिल-2021 विधानसभा में पेश किया. इसके तहत हिंदू, सिख और जैन बहुल इलाकों और धार्मिक स्थलों के 5 किलोमीटर के दायरे में गोमांस बेचने पर पाबंदी लगाई गई है. हालांकि मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि कुछ धार्मिक अवसरों के लिए छूट दी जा सकती है.

9. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में त्रिपुरा के 19वें राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली है?

A. सत्‍यदेव नारायण आर्य
B. अकिल अब्‍दुल हमीद कुरैशी
C. रमेश बैस
D. थावरचंद गहलोत

सही उत्तर: A. सत्‍यदेव नारायण आर्य

सत्यनारायण आर्य ने त्रिपुरा के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है. त्रिपुरा हाई कोर्ट के न्यायधीश अकिल अब्‍दुल हमीद कुरैशी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

10. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में 679 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना विकसित करने के लिए भारत के सतलुज जल विद्युत निगम के साथ 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर का समझौता किया है?

A. बांग्लादेश
B. नेपाल
C. पाकिस्तान
D. भूटान

सही उत्तर: B. नेपाल

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading