Sarvan Kumar 22/01/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 22/01/2021 by Sarvan Kumar

1. सर्वे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का जलवा बरकरार, सर्वे के मुताबिक 38% लोगों ने माना है कि नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री है. वहीं, 25% वोट के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सबसे बेस्ट मुख्यमंत्री हैं.
2. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है. यह परीक्षाएं 3 फरवरी से 22 फरवरी तक 2 चरणों में आयोजित की जाएंगी.
3. चारा घोटाले मामले में जेल में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया है.
4. तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सहयोगी वीके शशिकला को गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है.
5. फ्रांस में कोरोना का कहर, विगत 24 घंटे में 46,784 नए मामलों की पुष्टि के बाद देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया है.
6. दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर सात करोड़ से ज्यादा हो गई है. इस बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 लाख 86 हजार हो चुकी है. वर्तमान में कोरोना के 2.53 करोड़ active मामले हैं.
7. भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान जोरों पर, 6 दिन में कुल 10 लाख 40 हजार लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं. अब तक 2.33 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के लोगों को टीके लगाए गए हैं. इसमें से कुल 787 ऐसे केस मिले हैं जिनमें कोरोना के टीका के साइड इफेक्ट देखे गए हैं. राहत की बात यह है कि अब तक वैक्सीन के कारण कोई अनहोनी नहीं हुई है.
8. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 1.68 लाख से अधिक मकानों के निर्माण की मंजूरी दी गई है. अब कुल मंजूर किए गए मकानों की संख्या बढ़कर 1.1 करोड़ हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 15 अगस्त 2022 तक देश में सबको आवास मुहैया करा दिया जाएगा.

9. पाकिस्तान में जम्मू कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सीमा पार से की गई भारी गोलाबारी में सेना के हवलदार निर्मल सिंह वीरगति को प्राप्त हुए.
10. कमलादेवी हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से भारत और अमेरिका के रिश्ते और मजबूत होंगे: व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी
11. अन्य देशों में भारत के कोरोना वैक्सीन की मांग जोर पकड़ने लगी है. अब तक दुनिया के 92 देशों ने मेड इन इंडिया वैक्सीन के लिए भारत से संपर्क किया है.
12. सीबीआई ने भारतीय यूजर्स के फेसबुक से डाटा चोरी करने के मामले में ब्रिटेन की कैंब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च के खिलाफ केस दर्ज किया.
13. बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 14,545 नए मामले सामने आए हैं, 163 लोगों की मौत हुई है. देश में अब कोरोनावायरस पीड़ितों तो की संख्या बढ़कर एक करोड़ 6,25,428 हो गई है. वहीं, अब तक इस बीमारी के कारण 1,53,032 लोगों की जान गई है. वर्तमान में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1,88,688 रह गई है, जबकि एक करोड़ 2,83,708 लोग ठीक हो चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
14. उत्तर प्रदेश: बीजेपी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं
15. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी.
16. अमेरिका कोरोनावायरस को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति राष्ट्रपति जो बाईडेन ने लोगों से कहा- अगले 100 दिनों तक लगाएं मास्क.
17. कोरोना संकट के बीच सच्ची दोस्ती निभा रहा भारत आज म्यानमार, सेशेल्स और मॉरीशस को भेजेगा कोरोना वैक्सीन की पहली खेप.
18. इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती आतंकी हमला 32 लोगों की मौत, 110 से ज्यादा लोग घायल. इस्लामिक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
19. जैक मा की एक झलक से अलीबाबा के शेयरों में जबरदस्त उछाल, एक दिन में हुई 4 लाख करोड़ से अधिक की कमाई. बता दें कि अलीबाबा के संस्थापक जैक मा लंबे अरसे से लापता बताए जा रहे थे.
20. महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर सरकार 6 जनवरी को ₹125 का सिक्का जारी करेगी.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading