Sarvan Kumar 12/09/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 12/09/2020 by Sarvan Kumar

साल 2020 बॉलीवुड के लिए एक बहुत ही दुखद साल साबित हो रहा है. इस साल हमने इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद अली और सुशांत सिंह राजपूत जैसे बेहतरीन कलाकारों को खो दिया. अभी साल पूरा भी नहीं हुआ कि बॉलीवुड से एक और दुखद खबर आ रही है. मशहूर बॉलीवुड सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, 35 साल के आदित्य किडनी के बीमारी से पीड़ित थे और लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे. इतनी कम उम्र में आदित्य के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. साथ ही बॉलीवुड फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया के माध्यम से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

आदित्य पौडवाल के निधन की खबर देते हुए मशहूर प्रसिद्ध संगीतकार शंकर महादेवन ने सोशल मीडिया पर लिखा,’ यह सुनकर काफी दुखी हूं कि हमारे प्रिय आदित्य पौडवाल हम नहीं रहे. मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं! वह एक कमाल के संगीतकार थे और बहुत अच्छे इंसान थे! मैंने अभी 2 दिन पहले एक गीत गाया था जिसे आदित्य ने बहुत खूबसूरती से प्रोग्राम किया था! लव यू भाई…. तुम्हारी याद आएगी!’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे. लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे आदित्य को हालात बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 4 दिन से आईसीयू में थे जहां किडनी फेल होने के कारण आज सुबह शनिवार उनका निधन हो गया.

आदित्य एक टैलेंटेड म्यूजिक डायरेक्टर, म्यूजिक अरेंजर और प्रड्यूसर थे. उन्होंने हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ठाकरे में भी काम किया था. भारत के सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर  के रूप में उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है. उन्होंने अपनी मां अनुराधा पौडवाल के साथ कई भजन भी गाए हैं.

आदित्य की मां अनुराधा पौडवाल हिंदी फिल्म फिल्म जगत की एक मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं. 1990 के दशक में वह बहुत ज्यादा पॉपुलर थीं. उन्होंने अरुण पौडवाल से विवाह किया था जो खुद भी एक संगीतकार थे. 90 के दशक में जब अनुराधा सफलता के शिखर पर थीं तब एक कार दुर्घटना में उनके पति की मौत हो गई थी. आदित्य के जाने के बाद अब परिवार में अनुराधा और उनकी बेटी कविता पौडवाल ही बची हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading