Sarvan Kumar 14/08/2022
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 15/08/2022 by Sarvan Kumar

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में इंडिया की ओर से जीते गए मेडलों में इंडिया के जाटों का दबदबा रहा और विशेषकर जाटलैंड के नाम से मशहूर हरियाणा के जाटों ने कमाल कर दिखाया। देशभर में जहां इंडिया की खापों को लेकर जो नकारात्मकता फैलाएं जा रहे हैं ज्यादातर उन्हीं के प्रयासों से निकले युवा हैं।

Commonwealth Games 2022 भें भारतीय जाट खिलाड़ी

इंडिया ने Birmingham 2022 Commonwealth Games में गोल्ड -22 सिल्वर -16 एवं ,कांस्य-23 जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रही।  जबकि पहले स्थान पर 67 गोल्ड मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया प्रथम स्थान पर काबिज रही जबकि इंग्लैंड एवं कनाडा क्रमशः 57 एवं 26 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थानों पर रहे। इंडिया की ओर से जीते गए गोल्ड मेडल में  सुधीर लाठ, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक,  दीपक पुनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट, नवीन सिहाग, नीतू घंघस, अमित पंघल आदि वह जाट नाम है जो कुल 9 स्वर्ण पदक जीते हैं। अगर इंडिया द्वारा जीते गए कुल गोल्ड मेडल के साथ जाटों का प्रतिशत देखा जाए तो अकेले जाटों की इन कॉमनवेल्थ गेम में 41% भागीदारी है, जो बहुत काबिले-तारीफ है। इसी तरह रजत पदक की बात करें तो इंडिया ने कुल 16 पदक जीते हैं जिसमें भी जाटों का प्रतिशत लगभग 19 फ़ीसदी है। रजत पदक की सूची में तूलिका मान, अंशु मलिक एवं सागर अहलावतत प्रमुख रहे। इनके खेल को देखकर कहा जा सकता है कि इनकी भी कोशिश तो स्वर्ण पदक की ही थी। इसके अलावा कांस्य पदकों की बात की जाए तो इंडिया ने कुल 23 पदक जीते हैं जिनमें जाटों का प्रतिशत देखा जाए तो शानदार ही कहा जाएगा । कुल जीते गए कांस्य मेडलों में लगभग 44 फ़ीसदी जाटों की दिखाई दे रही है जो लाजवाब है। कांस्य पदकों के सूची में हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह,  दिव्या काकरान, मोहित ग्रेवाल, जैस्मीन लैंबोरिया, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, दीपक नेहरा, रोहित टोकस जैसे जाट दिखाई दे रहे हैं। पिछले 11 दिनों में हजारों एथलीट के शानदार परफॉर्मेंस और कड़ी टक्कर के बाद आखिरकार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का अधिकारिक समापन हुआ।  2026 में यह खेल ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया में खेले जाएंगे। समापन समारोह में इंडिया के अचंत शरत कमलऔर निकहत जरीन ध्वजवाहक रहे।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading