Ranjeet Bhartiya 26/03/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 26/03/2020 by Sarvan Kumar

कोरोना महामारी के संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़े राहत पैकेज का ऐलान कर दिया है जिसका पूरे देश को इंतजार था. इस राहत पैकेज में गरीबों किसानों मजदूरों महिलाओं बुजुर्गों और दिव्यांगों समेत समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है.
1 लाख 70 करोड़ रुपए के इस राहत पैकेज का तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन किया जाएगा, जबकि नगदी 1 अप्रैल से डाली जाएगी.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी किए गए इस राहत पैकेज के मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश पैकेज के मुख्य बिंदू इस प्रकार हैं:
▪ वैश्विक कोरोना वायरस से राहत के लिए गरीब कल्याण योजना में 170000 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है.

▪ इस कठिन समय में मानव सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को 5000000 का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा. इस निर्णय का लाभ डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य चिकित्सा सेवा में लगे अन्य कर्मियों को मिलेगा.

▪ देश में कोई भूखा ना रहे यह सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले 3 महीने तक 80 करोड़ गरीबों को प्रति महीने 5 किलो गेहूं 5 किलो चावल या चावल के साथ 1 किलो दाल देने का निर्णय किया गया है.

▪अप्रैल के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में 2000 रुपए की पहली किस्त देने का निर्णय किया गया है. इस निर्णय से आठ करोड़ किसानों का लाभ होगा.

▪ महिला जनधन खाता धारकों को अगले 3 महीने तक प्रति महीना ₹500 दिया जाएगा. इस रहने से 20 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी.

▪ उज्जवला योजना के तहत देश के 8.3 करोड़ लाभार्थियों को अगले 3 महीने तक मुफ्त में गैस देने का निर्णय लिया गया है.

▪ देश में 63 लाख स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं. केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मिलने वाली ₹10 लाख के लोन को बढ़ाकर ₹20 लाख करने का निर्णय किया है.

▪ बुजुर्गों विधवाओं और दिव्यांगों को मिलने वाली राशि में ₹1000 अतिरिक्त देने का फैसला किया गया है. यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में जाएगा. इस निर्णय से तीन करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा.

▪ मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी ₹182 से बढ़ाकर ₹202 करने का फैसला किया गया है. इस निर्णय से 5 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading