Sarvan Kumar 10/11/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 13/11/2021 by Sarvan Kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा कितनी है: मोदी ने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा (higher secondary education)1967 में वड़नगर में पूरी की. वड़नगर (Vadnagar) भारत के गुजरात राज्य के महेसाणा ज़िले में स्थित है.1978 में मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग  से राजनीति विज्ञान में कला स्नातक (तीसरी श्रेणी )की उपाधि प्राप्त की. पांच साल बाद, 1983 में, उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय (Correspondence) से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स (प्रथम श्रेणी )की डिग्री में  प्राप्त की.

उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक बड़ा विवाद है। गुजरात विश्वविद्यालय के पूर्व राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जयंतीभाई पटेल ने दावा किया कि मोदी ने एमए की डिग्री जिन विषयों में ली है तब ये विषय विश्वविद्यालय द्वारा offer ही नहीं की जा रही थी, जब मोदी वहां पढ़ रहे थे।

गुजरात विश्वविद्यालय के एक पूर्व प्रोफेसर जयंती पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के बारे में एक फेसबुक पोस्ट लिखकर परोक्ष रूप से उनकी डिग्री पर सवाल खड़े कर दिया था उन्होंने लिखा था कि गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति ने जिन विषयों का नाम लिया था, वे उस समय एमए पार्ट-2 में नहीं थे. हालांकि पटेल ने बाद में इस कथित फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

गुजरात विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति एमएन पटेल ने कहा था कि मोदी ने राजनीति विज्ञान में ग़ैर-संस्थागत छात्र के बतौर एमए में 63.3 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. पहले वर्ष में उन्होंने 800 में से कुल 499 अंक हासिल किए थे. जबकि दूसरे वर्ष में 400 में से 262 अंक उन्हें मिले थे.’उन्होंने कहा कि मोदी ने 1981 में राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम के लिए एक बाहरी उम्मीदवार के रूप में GU में प्रवेश लिया और उन्होंने 1983 में प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण किया.

नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ  और जानकारी

नरेंद्र मोदी अभी कहाँ हैं?

मोदी तेली है या नहीं ? तेली जाति के प्रमुख व्यक्ति के नाम

नरेंद्र मोदी कौन से नंबर के प्रधानमंत्री हैं?

नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री कब बने

 

 

 

Leave a Reply