Sarvan Kumar 19/09/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 19/09/2020 by Sarvan Kumar

सौर मंडल की पूरी जानकारी।

दोस्तों हमारा सूर्य milky way Galaxy(आकाश गंगा) का हिस्सा है। सुर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले ग्रहों(Planets), उपग्रहो(Satellites), पुच्छल तारों Comets), क्षुद्रग्रहों(Asteroids) उल्का पिंडों(meteoroids) और वे तमाम आकाशीय पिंड जो सूर्य के चक्कर लगाते हैं आदि के समूह को सौर-मंडल कहते हैं। आइये जानते हैं सौरमंडल की रोचक जानकारी।

सुर्य के सतह का तापमान कितना होता है?(सुर्य के बारे मेंं  रोचक जानकारी)

सुर्य के केन्द्र का तापमान(Temperature) 15000000°C
(150 लाख डिग्री सेंटीग्रेड) होता है। सूर्य के सतह का तापमान लगभग 6000 डिग्री सेल्सियस होता है। सूर्य का आकर्षण पृथ्वी के आकर्षण से 28 गुना अधिक है,  सूर्य की संरचना में हाइड्रोजन गैस का महत्वपूर्ण योगदान है। सूर्य में हाइड्रोजन (H2), 71 % , हीलियम (He) 26.5 % और अन्य तत्व 2.5% होता है। सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं जिनके सुर्य से दूरी के अनुसार नाम है 1.बुध (Mercury), 2.शुक्र (Venus), 3.पृथ्वी(Earth), 4.मंगल            ( Mars), 5.बृहस्पति(Jupiter), 6.शनि(Saturn), 7.अरुण (Uranus 8.वरुण(Neptune).

बुध( Mercury) ग्रह के बारे में रोचक जानकारी

बुध, सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है। सूर्य की परिक्रमा करने में इसे लगभग 88 दिन लगता है। इस ग्रह पर वायुमंडल नहीं पाया जाता है। यहां दिन में अत्यधिक गर्मी और रात में अत्यधिक ठंडी होती है। बुध का 1 दिन पृथ्वी के 90 दिन के बराबर होता है, बुध का एक रात पृथ्वी के 90 रात का बराबर होता है। इस ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है।

शुक्र(Venus) के बारे में रोचक जानकारी

शुक्र सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। यह पृथ्वी के सबसे निकट का ग्रह है। सूर्य का एक चक्कर यह 225 दिनों में लगाता है। यह पृथ्वी के आकार और भार के बराबर है। इसे पृथ्वी की बहन कहते हैं। यह घड़ी के सुई के दिशा में बहुत धीरे-धीरे घूर्णन करता है। इसका कोई उपग्रह नहीं है। यह सुबह को पूरब तथा शाम को पश्चिम में दिखाई पड़ता है। इसे भोर का तारा और शाम का तारा भी कहते हैं। सूर्य के वायुमंडल में सर्वाधिक कार्बन डाइऑक्साइड 90 से 95% तक होता है। इस ग्रह पर सूर्योदय 118 दिन में एक बार होता है।

पृथ्वी( Earth) के बारे में रोचक जानकारी

Earth

पृथ्वी पर लगभग 71% पानी है तथा भूमि क्षेत्रफल 29% है। पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 घंटा , 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक पूरा चक्कर लगाती है । पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा 365 दिन, 5 घंटा, 49 मिनट और 12 सेकेंड में पूरा करती है । पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चंद्रमा है, पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 384365 किलोमीटर है। पृथ्वी की आयु लगभग 46 करोड़ वर्ष है।  सौरमंडल के आठ ग्रहों में पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है जिस पर जीवन संभव है। पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है क्योंकि अंतरिक्ष से यह नीला दिखाई पड़ता है।

मंगल ( Mars) ग्रह के बारे में रोचक जानकारी

आयरन ऑक्साइड के अधिकता के कारण इस ग्रह को लाल ग्रह भी कहते हैं। इस ग्रह पर वायुमंडल बहुत ही विरल है और सबसे अधिक कार्बन डाइऑक्साइड  यहां मिलता है। मंगल ग्रह के फोबोस और डीमोस नामक दो उपग्रह है। यह सूर्य का एक चक्कर 687 दिन में लगाता है।

बृहस्पति(Jupiter) के बारे में रोचक जानकारी

बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इस ग्रह का दूसरा नाम गुरु है। इसका रंग पीला है, यह सूर्य की परिक्रमा लगभग 12 वर्ष में पूरा करता है। इस ग्रह पर सर्वाधिक हाइड्रोजन गैस पाया जाता है।बृहस्पति के कुल 67 उपग्रह है। गेनीमेड बृहस्पति का सबसे बड़ा उपग्रह है।

शनि(Saturn) के बारे में रोचक जानकारी

शनि आंखों से देखा जाने वाला अंतिम ग्रह है। यह गैसियस संरचना है जिस पर मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम गैस मिलती है। शनि के चारों और छोटे-छोटे कणों से बने रिंग है शनि सूर्य का परिक्रमा लगभग 30 वर्ष में पूरा करता है।शनि के 62 उपग्रह है।

यूरेनस(अरुण Uranus) के बारे मेंं रोचक जानकारी

यूरेनस का रंग हरा है। अपने अक्ष पर सूर्य की ओर झुके रहने के कारण इसे लेटा हुआ ग्रह कहते हैं। यूरेनस पर वायुमंडल पाया जाता है,जिसमें मुख्य रुप से हाइड्रोजन एवं अन्य गैस है।

नेपच्यून(वरुण Neptune) के बारे में रोचक जानकारी

यह सूर्य की परिक्रमा 165 वर्षों में पूरा करता है। इस ग्रह के 14 उपग्रह हैं Neptune ग्रह पर अधिकतम तापमान -200 डिग्री सेल्सियस होता है।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading