Sarvan Kumar 01/09/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 01/09/2020 by Sarvan Kumar

सुशांत सिंह राजपूत तथाकथित आत्महत्या मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. सीबीआई सुशांत के गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से अब तक 35 घंटे से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है. पहले दिन रिया से 10 घंटे, दूसरे दिन 7 घंटे, तीसरे दिन 9 घंटे और चौथे दिन भी 9 घंटे सवाल जवाब किए गए. चौथे दिन जब रिया चक्रवर्ती से ड्रग को लेकर सवाल पूछा गया तो वह असहज  हो गई और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई. सीबीआई के अधिकारियों ने रिया से सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से रिश्ते, सुशांत के बिजनेस संपत्ति आदि के बारे में भी सवाल पूछे.

सुशांत राजपूत मामले में सीबीआई ना सिर्फ रिया से बल्कि इस मामले से जुड़े हैं अन्य लोगों से भी लगातार पूछताछ कर रही है. इस दौरान बेहद हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. ऐसा ही एक खुलासा सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने किया है. मिरांडा ने पूछताछ के दौरान सीबीआई को बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत अक्सर बहुत रोया करते थे.

मिरांडा ने सीबीआई को बताया है कि सुशांत के यहां काम पर दिवंगत एक्टर के बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ ने रखा था. बतौर हाउस मैनेजर उसका काम स्टाफ को हैंडल करना तथा उन्हें वेतन देना था. मिरांडा ने बताया कि एक दिन सुशांत का उनकी बहन से झगड़ा हो गया जिसके बाद प्रियंका और उसके पति सिद्धार्थ दिल्ली चले गए थे.

मिरांडा ने बताया कि मई 2019 से रिया का सुशांत के घर आना जाना काफी बढ़ गया था. रिया ही नहीं रिया के भाई शौविक और उसके पिता का भी सुशांत के घर अक्सर आना-जाना था. बाद में रिया ने सुशांत के साथ ही रहना शुरू कर दिया था. रिया सप्ताह में एक-दो बार पार्टी रखा करती थी. लेकिन सुशांत सिंह राजपूत इन पार्टियों में हिस्सा नहीं लेते थे. वह खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे तथा बाहर नहीं निकलते थे.

मिरांडा ने सीबीआई को बताया कि यूरोप के ट्रिप से वापस आने के बाद सुशांत काफी बदल गए थे. रिया और घर में काम करने वाले नौकरों ने उन्हें बताया कि घर में भूत-प्रेत का चक्कर है. ऐसा कई बार हुआ जब सुशांत अपने कमरे से रात में बाहर आ जाते थे और हनुमान की मूर्ति को गले लगा कर वापस अपने रूम में चले जाते थे.

मिरांडा ने आगे बताया कि जब परेशानी अधिक बढ़ गई तो सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और रिया ने उन्हें यह फ्लैट छोड़कर के वॉटर स्टोन क्लब में जाने की सलाह दी. लेकिन वहां जाने के बावजूद भी सुशांत की तबीयत में सुधार नहीं हुआ और वह अक्सर बहुत रोया करते थे.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading