Sarvan Kumar 14/02/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 14/02/2023 by Sarvan Kumar

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को अंबाला छावनी, हरियाणा में एक पंजाबी ब्राह्मण परिवार में हरदेव शर्मा और श्रीमती लक्ष्मी देवी के यहाँ हुआ था। वर्ष 1999 में उन्होंने आम चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बेल्लारी संसदीय क्षेत्र, कर्नाटक से चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गईं। 1998 में उन्होंने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। आइए जानते हैं. सुषमा स्वराज से जुड़ी 10 रोचक बातें।

सुषमा स्वराज की 10 रोचक बातें

1.वह हिंदी की प्रखर वक्ता थीं.
2.13 जुलाई 1975 को उनका विवाह स्वराज कौशल के साथ हुआ।
3.दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने की उपलब्धि भी उन्हीं के नाम दर्ज है।
4.सुषमा स्वराज अपने गृह क्षेत्र में कभी लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाईं। उन्होंने तीन बार चुनाव लड़ा, लेकिन हर बार उन्हें चिरंजी लाल से शिकस्त का सामना करना पड़ा.
5.सुषमा स्वराज की वजह से 15 साल पहले सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंची गीता को वापस भारत लाया गया।
6.सुषमा स्वराज को वाशिंगटन पोस्ट ने सुपरमाम आफ इंडिया दिया । इसका कारण यह है कि उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में अपने पांच साल के कार्यकाल के दौारन 186 देशों में फंसे 90 हजार से अधिक भारतीयों की मदद की थी।
7.उनके पति स्वराज कौशल महज 37 साल की उम्र में मिजोरम के गवर्नर बन गए थे। इतनी छोटी उम्र में कभी कोई किसी प्रदेश का गवर्नर नहीं बना। .

8.उनकी एक बेटी है जिसका नाम बांसुरी स्वराज है। बांसुरी स्वराज वकालत करती हैं और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रा रही हैं।

9.महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हरियाणवी प्रतिभाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

10. सुषमा स्वराज का 6 अगस्त 2019 में 67 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से एम्स में निधन हुआ। उनके निधन से कुछ दोनों पहले से ही उनकी तबियत ठीक नहीं थी।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading