Last Updated on 01/08/2022 by Sarvan Kumar
Delhi में घुमने के लिए कई Picnic Spots हैं, जहां आप अपने परिवार और बच्चों के साथ छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। एक ऐसे ही मशहूर Picnic Spot है वेस्ट टू वंडर थीम पार्क जो Sarai Kale Khan, New Delhi में स्थित है। इस पार्क को बनाने का विचार South Delhi Municipal Commissioner, Dr. Punnet Goel को बॉलीवुड फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ देखने के बाद आया, जिसे Kota’s Seven Wonders Park में शूट किया गया था। वेस्ट टू वंडर पार्क को बनाने में भारत के विभिन्न हिस्सों के 5 मुख्य कलाकारों, 7 सहायक कलाकारों, 50 मजदूरों और 70 वेल्डर का सामूहिक प्रयास था। वीकेंड और छुट्टियों के दिन यहां भारी भीड़ देखकर आप इसके लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। Delhi का यह Picnic Spot अपने आप में अनूठा और सबसे हटकर है। दुनिया के सात अजूबों को एक साथ कचरों की सहायता से जिस प्रकार बनाया गया है, यह देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस पार्क को Seven Wonder Park यानी की सात अजूबे वाले पार्क के नाम से भी जाना जाता है। वेस्ट टू वंडर थीम पार्क Recycling, Waste Conservation का एक बेजोड़ उदाहरण है। दुनिया भर के लोगों को यह waste management से वातावरण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा देती हैं। यहां तक कि वेस्ट ऑफ वंडर पार्क का शौचालय भी पुराने शिपिंग कंटेनर से बना है जिसके छत पर सोलर पैनल लगे हैं। जैसे ही आप वेस्ट ऑफ वंडर पार्क दिल्ली में प्रवेश करते हैं, आप देखेंगे कि प्रवेश द्वार भी पुराने घास काटने वाले और जीर्ण-शीर्ण बेंच के एक हिस्से से बना है। इस डिजाइन की कल्पना तमिलनाडु के एक कलाकार राम कुमार ने की थी। आइए जानते हैं, वेस्ट टू वंडर थीम पार्क, Timing, Ticket Price, Location की पूरी जानकारी।
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क में क्या है?
पेड़ -पौधे से भरे इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों की हूबहू नक्काशी की गई है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इसको बनानें में 150 टन waste (कचरा) का प्रयोग किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं ऑटो पार्ट्स, साईकिल चेन, कार इंजन और पेट्रोल टैंक आदि। इन्हें
बनाने के लिए परियोजना के रूप में 7.5 करोड़ रुपया के साथ 6 महीना का समय लगा है।
पार्क के अंदर जो structures बनाए गए हैं, उनके नाम ( उनके उंचाई के साथ) इस प्रकार हैं।
7. The Leaning Tower of Pisa (पीसा की झुकी हुई मीनार)

मूल रूप से इटली में स्थित, 1372 में बनी 57 मीटर उंची ‘लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा’ को वास्तुशिल्प का अदभुत नमूना माना जाता है| अपने निर्माण के बाद से ही मीनार लगातार नीचे की ओर झुकती रही है और इसी झुकने की वजह से वह दुनिया भर में भी मशहूर रही है।
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क में इस इमारत की हूबहू नक्काशी की गई है जिसकी उंचाई 25 फीट हैं।
6. The Eiffel Tower

एफिल टावर फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित है। इसे वर्ष 1887 से 1889, लगभग दो साल के अंदर पूरा किया गया था। एफिल टावर की डिजाइनिंग गुस्ताव एफिल ने तैयार की थी और इन्हीं के नाम पर इस खूबसूरत संरचना का नाम एफिल टावर रखा गया है। एफिल टावर की ऊंचाई 300 मीटर है। वेस्ट टू वंडर थीम पार्क में इस टावर की हूबहू नक्काशी की गई है जिसकी उंचाई 60 फीट हैं। इस कला के पीछे के कलाकार Sandip Pisalkar हैं। इस संरचना को बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए अपशिष्ट पदार्थ में angles, trucks’ diesel tanks, C-channels and clutch plates शामिल हैं।
5. The Statue of Liberty

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में न्यूयॉर्क शहर में न्यूयॉर्क हार्बर में लिबर्टी द्वीप पर स्थित है। तांबे की यह मूर्ति, फ्रांस के लोगों से संयुक्त राज्य के लोगों के लिए एक उपहार है। यह फ्रांसीसी मूर्तिकार फ्रेडरिक अगस्टे बार्थोल्डी द्वारा डिजाइन किया गया था और इसकी धातु की रूपरेखा गुस्ताव एफिल द्वारा बनाई गई थी। प्रतिमा 28 अक्टूबर, 1886 को समर्पित की गई थी। वेस्ट टू वंडर थीम पार्क में इस मूर्ती ( Mini statue) की उंचाई 35 फीट हैं। दिल्ली निवासी जाकिर द्वारा डिजाइन की गई यह प्रतिमा देखने लायक है। लेडी लिबर्टी के हाथ में टैबलेट चाय की दुकानों से धातु की चादरों और दिल्ली नगर निगम की एक बेंच से बना है।
4. Christ The Redeemer of Rio

क्राइस्ट द रिडीमर ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जीसस क्राइस्ट की एक मूर्ति है। यह 1922 और 1931 के बीच बनाया गया था और यह 30 मीटर (98 फीट) लंबा है। यह 700 मीटर (2,300 फीट) की चोटी पर 8 मीटर (26 फीट) की चौकी पर स्थित है। वेस्ट टू वंडर थीम पार्क में बनी इस मूर्ति की उंचाई 25 फीट है। वड़ोदरा शहर के कलाकार शुभम द्वारा ईसा मसीह की मूर्ति को बनाने में करीब 5 महीने का समय लगा।
3. The Colosseum of Rome:

रोम में कोलोसियम दुनिया के सात अजूबों में से एक है । यह आश्चर्य शानदार रोमन साम्राज्य के प्रतीक के रूप में खड़ा है। गिरे हुए साम्राज्य के सदियों बाद भी, यह रोम में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में कई भूकंपों, युद्धों, लूटपाट और समकालीन प्रदूषण से लड़ते हुए खड़ा है। यह स्थान रोमन साम्राज्य के दौरान हुई सभी ग्लेडिएटर लड़ाइयों का स्थान था। दिल्ली में 16 फीट, 6 इंच ऊंचा कोलोसियम इटली में बर्बाद हुए रोमन आश्चर्य के लिए एक श्रद्धांजलि है।
2. The Great Pyramid of Giza

गीज़ा का महान पिरामिड मिस्र का सबसे बड़ा पिरामिड और चौथे राजवंश फिरौन खुफू का मकबरा है। लगभग 27 वर्षों की अवधि के दौरान 26वीं शताब्दी ईसा पूर्व में निर्मित, यह प्राचीन विश्व के सात अजूबों में सबसे पुराना है, और बड़े पैमाने पर बरकरार रहने वाला एकमात्र अजूबा है। द वेस्ट ऑफ़ वंडर पार्क में 110 परतों से बना 18 फीट लंबा पिरामिड है जो गीज़ा का महान पिरामिड मिस्र का सेम टू सेम नमूना है । इसकी परिकल्पना गुजरात के वडोदरा के वास्तुकार पीयूष की है।
1.The Taj Mahal:

भारत की सबसे प्रसिद्ध संगमरमर की इमारत, आगरा के ताजमहल को इस पार्क में 20 फीट की replica बनाई गयी है। इस लघु ताजमहल को बनाने में 30 टन अपशिष्ट पदार्थ लगा है।
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क Address:
Near Hazrat Nizamuddin Metro Station, Block A, Ganga Vihar, Sarai Kale Khan, New Delhi, Delhi 110013

वेस्ट टू वंडर थीम पार्क कैसे पहुंचे?
Nearest Metro station:
Hazrat nizamuddin metro station –
वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली के नजदीकी मेट्रो स्टेशन निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन है। इस मेट्रो स्टेशन से आप पैदल चलकर आसानी से पार्क पहुंच सकते हैं।
Nearest Railway station:
Hazrat nizamuddin railway station- इस पार्क के नजदीकी रेलवे स्टेशन के बारे में बात करें तो हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन है, जो भारत के मुख्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
Nearest Airport :
Indira Gandhi International Airport- इस पार्क के नजदीकी हवाई अड्डा के बारे में बात करें तो दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो भारत के अन्य मुख्य शहरों के अलावा विदेशों से भी उड़ानों के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
Nearest Bus Stand:
Sarai Kale Khan- 3 min walk
Sarai Kale Khan ISBT– 3 min walk
ISBT Sarai Kale Khan – 5 min walk
Sarai Kale Khan I.S.B.T – 6 min walk
Indraprastha Park-13 min walk
Nizamuddin Railway Station-18 min walk
Main Bus Route:
Routes that pass near Waste To Wonders
03, 261, 318, 396, 492, 534, 543A, 611, AC-534
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क Ticket Price:
■ 3 साल से कम एवं 65 साल से अधिक उम्र के बच्चे एवं व्यक्ति को निशुल्क प्रवेश दिया जाता है.
■ 4 से 12 साल के बीच के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹25 लिया जाता है
■ पार्क में एक वयस्क व्यक्ति को जाने के लिए प्रवेश शुल्क के रूप में ₹50 का चार्ज देना पड़ता है।
आपको बता दें अगर आप Sunday को यहाँ जाने का मन बना रहे हैं तो आपको महंगी टिकट खरीदनी पडेंगी।
Sunday Ticket Price
■ Below of 3 Year- Free
■ 3 – 12 Year ₹50
■ 12 – 65 Years ₹100
■ 65+ Years- Free
वेस्ट टू वंडर थीम पार्क Timing
वेस्ट ऑफ वंडर पार्क सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है। और पार्क सोमवार को बंद रहता है। इसी तरह आप वंडर पार्क कभी भी जा सकते हैं।
