Ranjeet Bhartiya 14/07/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 14/07/2023 by Sarvan Kumar

ब्राह्मण भारत में ज्ञान, धार्मिक अनुष्ठानों और पुरोहित कार्यों से जुड़ा एक सामाजिक समूह है. वे अपनी उत्पत्ति वैदिक सभ्यता से जोड़ते हैं और परंपरागत रूप से उन्हें सर्वोच्च जाति माना जाता है. क्षेत्रीय और व्यावसायिक भेदों के आधार पर ब्राह्मणों के विभिन्न उपसमूह हैं, जिनमें से प्रत्येक के अपने रीति-रिवाज और प्रथाएं हैं इसी क्रम में यहां हम जानेंगे कि दस प्रकार के ब्राह्मण कौन-कौन से हैं.

दस प्रकार के ब्राह्मण कौन-कौन से हैं?

इस लेख के मुख्य विषय पर बात करने से पहले ब्राह्मणों की उत्पत्ति के बारे में जानना आवश्यक है.
ऋग्वेद के पुरुष सूक्त के अनुसार ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र क्रमशः विराट पुरुष के मुख, भुजा, जंघा और पैर से उत्पन्न हुए. इस तरह से ब्राह्मण एक वर्ण के रूप में अस्तित्व में आए. ब्राह्मणोत्पत्ति मार्तण्ड नामक ग्रन्थ में कहा गया है कि प्रारम्भ में सभी ब्राह्मण एक थे और उनमें कोई विभाजन नहीं था. समय के साथ, क्षेत्रीय और व्यावसायिक भेदों के आधार पर ब्राह्मण समुदाय के भीतर विभिन्न उपसमूह उभरे. इन समूहों के अपने विशिष्ट रीति-रिवाज, प्रथाएं और सांस्कृतिक पहचान हैं.

आइए अब जानते हैं कि 10 प्रकार के ब्राह्मण कौन-कौन से हैं. वृहद ब्राह्मण समुदाय मुख्य रूप से दो प्रमुख समूहों में विभाजित है- पंच-गौड़ और पंच-द्रविड़.
ब्राह्मणों के पंच-गौड़ा और पंच-द्रविड़ समूहों में 5-5 ब्राह्मण समुदाय शामिल हैं, जो 10 प्रकार के ब्राह्मण उपसमूह बनाते हैं. 10 प्रकार के ब्राह्मणों का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है:

पंच गौड़(Pancha Gauda):
राजतरंगिणी कश्मीरी ब्राह्मण विद्वान कल्हण द्वारा 12वीं शताब्दी ई.पू. के आसपास लिखा गया एक ऐतिहासिक क्राँनिकल है. प्रसिद्ध हिंदू ग्रंथ श्री स्कंद पुराण ‌और कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार, पंच गौड़ समूह में निम्नलिखित पांच ब्राह्मण समुदाय शामिल हैं, जो इस ग्रंथ के अनुसार, विंध्य के उत्तर में रहते हैं:
1.सारस्वत
2.कान्यकुब्ज
3.गौड़
4.उत्कल, और
5.मैथिल.

•पंच-द्रविड़ (Pancha-Dravida):
कल्हण की राजतरंगिणी के अनुसार, निम्नलिखित पांच ब्राह्मण समुदायों को पंच द्रविड़ के रूप में वर्गीकृत किया है, जो इस ग्रंथ के अनुसार विंध्य के दक्षिण में रहते हैं:
1.कर्नाटक (कर्नाटक ब्राह्मण)
2.तैलंगा (तेलुगु ब्राह्मण)
3.द्रविड़ (तमिलनाडु और केरल के ब्राह्मण)
4.महाराष्ट्रका (महाराष्ट्रियन ब्राह्मण), और
5. गुर्जर (गुजराती, मारवाड़ी और मेवाड़ी ब्राह्मण)


References:
•D. Shyam Babu and Ravindra S. Khare, ed. (2011). Caste in Life: Experiencing Inequalities. Pearson Education India. p. 168. ISBN 9788131754399.

•James G. Lochtefeld (2002). The Illustrated Encyclopedia of Hinduism: N-Z. Rosen. p. 491. ISBN 9780823931804.

•Shree Scanda Puran (Sayadri Khandha) -Ed. Dr. Jarson D. Kunha, Marathi version Ed. By Gajanan shastri Gaytonde, published by Shree Katyani Publication, Mumbai

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading