Ranjeet Bhartiya 13/10/2022
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 27/06/2023 by Sarvan Kumar

चमार (Chamar) भारत की प्रमुख व्यावसायिक जातियों में से एक हैं. इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. परंपरागत रूप से यह चमड़े के काम (leather work) से जुड़े रहे हैं. हालांकि यह पूरे भारत में पाए जाते हैं, लेकिन उत्तर भारत में इनकी संख्या अधिक है. आइए जानते हैं भारत में चमार जाति की जनसंख्या कितनी है.

भारत में चमार जाति की जनसंख्या

मुख्य विषय पर आने से पहले चमार जाति की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को संक्षेप में जान लेते हैं. चमार भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाली एक प्राचीन जाति है. भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में भी इनकी आबादी है. इनका उल्लेख ऋग्वेद में किया गया है, जिसे वेदों में सबसे प्राचीन माना जाता है. चमड़े के काम और चर्मशोधन कार्य में शामिल होने के कारण, इन्हें अतीत में अस्पृश्यता का दंश झेलना पड़ा है. वर्तमान में इन्हें एक दलित समुदाय के रूप में जाना जाता है तथा आरक्षण व्यवस्था के अंतर्गत अनुसूचित जाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है. वर्तमान में इनकी स्थिति जो भी हो लेकिन इनका इतिहास गौरवशाली रहा है. एक दावे के अनुसार चमार जाति के लोग वास्तव में चंवरवंश के क्षत्रिय हैं. चमार सैनिकों की बहादुरी के बारे में ज्यादा लोग वाकिफ नहीं हैं इसीलिए यह बता देना जरूरी है कि अंग्रेजों की सेना में एक चमार रेजीमेंट हुआ करती थी. चमार रेजिमेंट के बहादुर लड़ाकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज के लिए अंग्रेजों से विद्रोह कर दिया था. चमार समुदाय 150 से अधिक उपजातियों में विभाजित है, जिनमें प्रमुख हैं- जाटव, जैसवार चमार, कुरील, अहिरवार, आदि. भारत के कई राज्यों में इनकी उल्लेखनीय आबादी है, जिनमें प्रमुख हैं- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात दिल्ली झारखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश. जहां तक भारत में चमार जाति जनसंख्या का प्रश्न है, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत में चमार समुदाय की अनुमानित जनसंख्या लगभग 5-6 करोड़ है. वहीं, Encyclopedia.com के अनुसार भारत में चमार जातियों और उपजातियों की बड़ी संख्या, नामों की विविधता जिनके द्वारा इन्हें जाना जाता है, और कभी-कभी जनगणना करने वालों द्वारा चमारों के रूप में विभिन्न समूहों की मनमानी पहचान से चमार समुदाय की आबादी को सटीकता से बताना कठिन है. एक स्वीकार्य अनुमान के मुताबिक भारत में चमार समुदाय की जनसंख्या 9 करोड़ हो सकती है.


References;

•Beyond Ambedkar: Essays on Dalits in India

By Nandu Ram

•https://www.indiaspeaksdaily.com/how-did-the-caste-system-developed-in-india-1/

•https://joshuaproject.net/people_groups/16561/IN

•https://www.encyclopedia.com/humanities/encyclopedias-almanacs-transcripts-and-maps/chamars

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading