Pinki Bharti 20/09/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 20/09/2023 by Sarvan Kumar

लौकी भारत में पाई जाने वाली एक आम सब्जी है। इसे घिया और कद्दू आदि विभिन्न नामों से जाना जाता है। अंग्रेजी में इसे बॉटल गॉर्ड (bottle gourdbottle gourd) के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसी सब्जी है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ‌इसी क्रम में हम यहां जानेंगे कि लौकी में कौन सा विटामिन पाया जाता है।

लौकी में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

इससे पहले कि हम लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में बात करें, आइए सबसे पहले लौकी के फायदों के बारे में जानते हैं। लौकी का सेवन हम सब्जी और जूस दोनों रूप में कर सकते हैं. लौकी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो हमारी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो हमें संक्रमण से बचाते हैं। नियमित रूप से ताजा लौकी का जूस पीने से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। यह ब्लड प्रेशर, यूरिन इन्फेक्शन, डायबिटीज, हृदय रोग, कब्ज, रतौंधी, गंजापन, गठिया और वजन घटाने में भी बहुत फायदेमंद है।

आइए अब जानते हैं लौकी में पाए जाने वाले विटामिन के बारे में। लौकी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं और हमारे शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं। 100 ग्राम लौकी में 3.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.2 ग्राम फाइबर, 0.6% प्रोटीन पाया जाता है. लौकी खनिजों से भरपूर होती है जिसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, पोटेशियम और जिंक शामिल हैं। लौकी में पाए जाने वाले विटामिन की बात करें तो इसमें कई विटामिन पाए जाते हैं। लौकी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी6 और विटामिन बी9 भी पाया जाता है।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading