Sarvan Kumar 11/04/2024
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 11/04/2024 by Sarvan Kumar

आपको न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से कई नफरत भरे भड़काऊ खबरें देखने को मिलती होंगी।‌ राजनेता, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल के हों, हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत भड़काने में उनका भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। ‌ऐसी खबरें देखकर जरूर आपको दुख होता होगा। ऐसी खबरों को देखकर आपके मन में सवाल उठाते होंगे कि क्या देश में नफरत इस कदर हावी गया है कि मोहब्बत और भाईचारे के लिए कोई जगह नहीं बची है। ‌ तो यह खबर आपको देखनी चाहिए। इस खबर को देखने के बाद आपको राहत और शांति मिलेगी। आपको लगेगा कि देश में प्यार और भाईचारा आज भी जिंदा है।

देशभर में नवरात्रि और ईद की धूम है। ‌ मामला देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दादरी के कोट गांव का है, जहां गुरुवार को ईद के दिन हिंदू और मुस्लिमों के बीच एकता और भाईचारे की तस्वीर देखने को मिली। ‌ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें हिंदू भक्तों ने एक मंदिर में ‘जय माता दी’ के नारे लगाए, वहीं नमाज के लिए मस्जिद जा रहे मुस्लिमों ने भी मंदिर की घंटी बजाकर देवी का आशीर्वाद लिया। मां दुर्गा के भक्त और उपासक एक-दूसरे से गले मिले. जहां हिंदुओं ने मुस्लिमों को ईद की बधाई दी, वहीं मुस्लिमों ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। ईद और नवरात्रि पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंदिर में हाथजोड़े तो हिंदू समुदाय के लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। जिसने भी ये वीडियो देखा उसका मन गदगद हो गया। ग्रेटर नोएडा के कोट गांव के हिंदू और मुसलमानों ने सामाजिक एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हुए लोगों से अपील की है कि लोग नेताओं के बहकावे में न आएं और समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखें। ईद के दिन का यह वीडियो गांव और पूरे देश में एकता और भाईचारे का संदेश देता है। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading