Ranjeet Bhartiya 22/05/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 27/06/2023 by Sarvan Kumar

विविधताओं से भरा देश भारत खानपान के मामले में भी बहुत विविध है. भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह का खाना खाया जाता है. क्षेत्र के आधार पर, भारतीय व्यंजनों की अपनी अलग पहचान है जैसे बंगाली भोजन, पंजाबी भोजन, राजस्थानी भोजन, दक्षिण भारतीय भोजन और बिहारी भोजन आदि. भारतीय आहार में शाकाहारी भोजन और मांसाहारी भोजन दोनों शामिल हैं. इसी क्रम में हम यहां जानेंगे कि क्या बिहार के ब्राह्मण मांसाहारी होते हैं?

क्या बिहार के ब्राह्मण मांसाहारी होते हैं

इस लेख के मुख्य विषय पर आने से पहले बात करते हैं बिहार में खाए जाने वाले मुख्य भोजन के बारे में. बिहार में चावल, दाल, सब्जी, रोटी, खिचड़ी, दूध, दही, अचार और सत्तू बड़े चाव से खाया जाता है. बिहार का लिट्टी चोखा सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश के दूसरे राज्यों और यहां तक कि दूसरे देशों में भी खाया जाता है. बिहारी भो जन मुख्य रूप से शाकाहारी और डेयरी उत्पादों पर आधारित होता है लेकिन इसके साथ-साथ अधिकांश घरों में मांसाहारी भोजन भी खाया जाता है.

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) बेसलाइन सर्वे 2014 के आंकड़ों में, बिहार में मांसाहारी व्यक्तियों की कुल संख्या कुल जनसंख्या का 92.4% बताई गई थी. इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि बिहार की बहुसंख्यक आबादी मांसाहारी है जबकि राज्य में शुद्ध शाकाहारी लोगों की संख्या 10% से भी कम है.

बिहार में ब्राह्मणों की कई उपजातियां निवास करती हैं, जिनमें बैरागी ब्राह्मण, गयावल ब्राह्मण, कान्यकुब्ज ब्राह्मण, माधव ब्राह्मण, मग ब्राह्मण, मैथिल ब्राह्मण और भूमिहार ब्राह्मण आदि प्रमुख हैं. बिहारी ब्राह्मण आमतौर पर दही चूड़ा और मिष्ठान भोजन के शौकीन होते हैं. इनमें से कई आज भी पूरी तरह से शाकाहारी हैं. लेकिन जहां तक ​​मांसाहारी भोजन की बात है तो बिहारी ब्राह्मणों के कई घटक अब आसानी से मांसाहारी भोजन का सेवन करने लगे हैं. मैथिल ब्राह्मणों के पारंपरिक भोजन में सामिष व्यंजनों की एक लंबी सूची है. भूमिहार ब्राह्मण भी मांस मछली बड़े चाव से खाते हैं.

 

References:

•https://theprint.in/india/vegetarianism-rules-in-north-india-but-dal-and-paneer-as-proteins-punch-below-their-weight/916827/

•https://www.bbc.com/hindi/india-39380749

Leave a Reply