Sarvan Kumar 08/06/2022
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 09/06/2022 by Sarvan Kumar

जाट गायक सिद्धू मूसेवाला आज हमारे बीच नहीं है पर उनकी याद हमारे दिलों में हमेशा बनी रहेगी। अपने गानों के माध्यम से वह अमर हो गए हैं । सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा जिले में उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या  किसने और किस वजह से की यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन हमने जाट समाज का एक अनमोल रत्न खो दिया है। उनके फैंस पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी के लिए भी विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि सिंगर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. jankaritoday.com की टीम के तरफ से उनको एक सच्ची श्रद्धांजलि!  आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो हमारे लिए प्रेरणा स्रोत का काम करती रहेगी।

सिद्धू मूसेवाला जीवन परिचय 

‘जवानी में जनाजा’ , ‘295’ गाना और अब टैटू वाली बात. सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों में जो कुछ लिखा था वह उनकी हत्या के बाद सच होता दिखा. गाने में सिद्धू ने ‘जवानी में जनाजा’ उठने वाली बात कही थी, वह सच हुई. उन्होंने 295 नाम से गाना गाया था, उनकी हत्या 29 मई यानी 5वें महीने में हुई.

सिद्धू के टैटू बनाने का फैंस में क्रेज

टैटू आर्टिस्ट की दुकानों पर ऐसे लोगों की भीड़ है जो सिद्धू के नाम का, फोटो का टैटू बनवाना चाहते हैं.चंडीगढ़ के मनजीत टैटूज के मालिक मनजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि सिद्धू के टैटूज को लेकर गजब का ट्रेंड है. उन्होंने बताया कि सिद्धू के टैटू बनाने की अगले तीन महीने की बुकिंग हो चुकी हैं.सभी लोग परमानेंट टैटू बनवा रहे हैं, जिससे सिद्धू के लिए उनके प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है.’ गोली वज्जी ते सोची न मैं मुक्क जाऊंगा नीं मेरे यारां दी बाहां ते मेरे टैटू बनने’ पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला ने अपने एक गीत में कहा था कि गोली लगी तो यह मत सोचना कि मैं खत्म हो गया। मेरे दोस्तों की बाजुओं पर मेरे टैटू बनेंगे और सिद्धू मूसेवाला मर के भी यारों में जीवित रहेगा। अब इस गीत को सच करने में उनके प्रशंसक जुट गए हैं। गायक सिद्धू मूसेवाला युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे यूथ आइकॉन माने जाते थे। उनके हर स्टाइल को युवा कॉपी करते थे।

सिद्धू मूसेवाला का जन्म  कब और  कहाँ हुआ था?

सिद्धू मूसेवाला का पूरा न शुभदीप सिंह सिद्धू है उनका जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले मे स्थित मूसेवाला गांव में हुआ था। सिद्धू मूसेवाला इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में  गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, लुधियाना, पंजाब से  डिग्री लिया था। उनके पिता का नाम भोला सिंह सिद्धू, माता का नामचरण कौर और भाई का नाम गुरप्रीत सिद्धू  है, उनका परिवार सिख जाट है। 

सिद्धू मूसेवाला करियर 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निंजा द्वारा गाए गीत “लाइसेंस” के गीत लिखने के साथ की, और “जी वैगन” नामक युगल गीत पर अपने गायन कैरियर की शुरुआत की थी । मूसेवाला ने अपने ट्रैक “सो हाई” के साथ व्यापक ध्यान आकर्षित किया। सिद्धू मूसेवाला देश में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पंजाबी कलाकारों में से एक थे।

सिद्धू मूसेवाला नेट वर्थ 

सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति 31 करोड़ रुपये थी – एक कॉन्सर्ट के लिए 20 लाख चार्ज करते थे। उनके पास 5 बेडरूम, एक विशेष जिम और ब्रैम्पटन -कनाडा  में एक स्विमिंग पूल के साथ एक भव्य संपत्ति थी। पंजाब के मनसा में उनका एक बहुत बड़ा बंगला भी है जो उनके हर एक फैन को पता है।

सिद्धू मूसेवाला कार कलेक्शन 

उसके पास 1 या 2 नहीं बल्कि 3 रेंज रोवर थे – एक सफेद रंग में और 2 काले रंग में। उनकी लेटेस्ट व्हाइट कार की कीमत  1.22 करोड़ रुपए है। उनके पास इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस जेड की कीमत 21 लाख के साथ-साथ हमर एच2 भी है, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख है। उनके पास 37 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार भी  है।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading