Ranjeet Bhartiya 26/09/2022
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

यूं तो बिहार की राजनीति में युवा नेताओं की भरमार है, लेकिन इसमें से केवल चंद ऐसे हैं जो अपने दम पर बिहार की सियासत को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान एक ऐसे युवा नेता हैं जिनका बिहार की राजनीति पर जबरदस्त प्रभाव है, जो अकेले ही बिहार के राजनीतिक समीकरण बदलने का माद्दा रखते हैं. आइए जानते हैं चिराग पासवान का घर कहां है?

चिराग पासवान का घर कहां है?

बिहार की राजनीति में कई युवा चेहरे सक्रिय हैं. प्रशांत किशोर, कन्हैया कुमार, पुष्पम प्रिया चौधरी और मुकेश सहनी आदि कुछ ऐसे नाम है जो राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आते और अपने दम पर राजनीतिक जमीन तलाश करने के लिए प्रयासरत हैं. जबकि तेजस्वी यादव और चिराग पासवान उस श्रेणी के नेता हैं जिन्हें राजनीति विरासत के रूप में मिली है. विरासत की राजनीति को सफलतापूर्वक आगे ले जाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है. क्योंकि लोग पहले से ही आपको जानते हैं, उम्मीदें ज्यादा होती है, आपको ऊंचे मापदंडों पर आंका जाता है. आपकी एक गलती वर्षों की तपस्या को मिट्टी में मिला सकती है. दलितों के बड़े नेता दिवंगत रामविलास पासवान के पुत्र होने के नाते चिराग पासवान भी इन्हीं सब चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बिहार में चिराग पासवान की स्थिति मजबूत है. चिराग पासवान की छवि साफ-सुथरी है. इनके पास दलितों के बड़े नेता रामविलास पासवान की विरासत है, जिन्हें दलितों और हाशिए के समुदायों का मसीहा माना जाता था.
बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले रामविलास पासवान ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प के दम पर राजनीति के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया था. उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की स्थापना की थी. उनकी मृत्यु के पश्चात यह पार्टी दो गुटों में टूट गई- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास). बिहार में 6 फीसदी पासवान मतदाता हैं जिन्होंने अतीत में बड़े पैमाने पर लोजपा को अपना समर्थन दिया है. जानकार मानते हैं कि पासवान मतदाता अभी भी चिराग पासवान के साथ हैं. इसीलिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों की नजर चिराग पासवान पर रहती है.अब आइए जानते हैं कि चिराग पासवान का घर कहां है.
•चिराग पासवान का पैतृक घर बिहार के खगड़िया जिले में है. उनके पिता रामविलास पासवान का जन्म यहीं हुआ था. चिराग पासवान के खगड़िया स्थित घर का स्थाई पता इस प्रकार हैं-
गांव – मंत्री जी का टोला, पोस्ट – सहरबन्नी, प्रखंड – अलौली, जिला- खगड़िया, बिहार
संपर्क सूत्र – 09810555055 (M)

•चिराग पासवान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास का पता इस प्रकार है-
वर्तमान पता: 12, जनपथ, नई दिल्ली-110011 दूरभाष : (011) 23794071, 23017681, 09013869899 (M)
फैक्स: (011) 23015511

यहां यह बता देना जरूरी है कि साल 2022 में चिराग पासवान से 12 जनपथ वाला आवास खाली करवा लिया गया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बंगले से कुछ ही दूरी पर स्थित 12 जनपथ का बंगला 1990 में रामविलास पासवान को आवंटित किया गया था, जब वे वी.पी. के मंत्रिमंडल में मंत्री थे.

•इसके अलावा चिराग पासवान का पटना में भी एक घर है. 2019 के लोक सभा चुनाव में दाखिल हलफनामे के अनुसार, चिराग पासवान के पास पटना के कृष्णापुरी में 90 लाख का एक बंगला है, जिसे उन्होंने साल 2009 में खरीदा था. चिराग के घर का क्षेत्रफल करीब 3307 वर्गफीट है, जो 5512 वर्गफीट जमीन पर बना है.


References;

•http://164.100.47.194/Loksabha/Members/MemberBioprofile.aspx?mpsno=4777

•https://timesofindia.indiatimes.com/india/chirag-paswan-evicted-from-12-janpath-bungalow-two-former-ministers-assure-to-leave-their-premises/articleshow/90550563.cms

•https://zeenews.india.com/hindi/india/photo-gallery-ljp-chief-chirag-paswan-property-house-career-know-all-about-chirag/920165/amp

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading