Last Updated on 01/09/2022 by Sarvan Kumar
वैश्य/बनिया समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. यह एक विशाल समुदाय है. देश में यह समुदाय लगभग 350 से भी ज्यादा घटकों में विभाजित है. इस समुदाय की भारत के लगभग सभी राज्यों में उपस्थिति है. मध्यप्रदेश में भी इस समुदाय की उल्लेखनीय आबादी है. आइए जानते हैं मध्यप्रदेश में वैश्य जातियों की सूची के बारे में.
वैश्य जाति की सूची MP
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में, आजादी के बाद देश के विकास में तथा भारत को शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में वैश्य समाज का अमूल्य योगदान रहा है. प्राचीन काल में जब गुप्तवंश का साम्राज्य था भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था. इसी महान वैश्य समाज में महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, डा. राम मनोहर लोहिया, देश वंधु गुप्ता जैसे महापुरुषों ने जन्म लिया, जिन्होंने देश के स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. भारतीय समाज में अपने अतुलनीय योगदान के कारण वैश्य समुदाय इतिहास के हर कालखंड में प्रासंगिक रहा है. इस समुदाय के लोग अपने सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं. व्यापारिक समुदाय होने के कारण समाज के सभी वर्गों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने का दायित्व इन्हीं पर होता है. देश में शायद वैश्य समाज ही एक ऐसा समुदाय है जो समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का कार्य करता है. इसीलिए इन्हें सामाजिक समरसता (social harmony) का प्रतीक माना जाता है. बनियों के सामाजिक संगठन वैश्य महासम्मेलन के अनुसार वैश्य समाज 373 घटकों में बंटा हुआ है. मध्य प्रदेश की बात करें तो राज्य में वैश्य समुदाय के कई उपवर्ग या उपजातियां निवास करती हैं. मध्य प्रदेश में रहने वाली महत्वपूर्ण वैश्य/बनिया जातियों की सूची नीचे दी गई है-
(1). अग्रहरि (Agrahari)
(2). गुप्ता (Gupta(
(3). खंडेलवाल (Khandelwal)
(4). अग्रवाल (Agarwal)
(5). वैश्य वाणी +Vani Vaishya)
(6). केशरी/केशरवानी (Keshri/ Kesharwani)
(7). गहोई (Gahoi)
(8). असाटी (Asathi)
(9). महाजन (Mahajan)
(10). पटवा (Patwa)
(11). विजयवर्गीय (Vijayvargiya)
(12). महेश्वरी (Maheshwari)
(13). जयसवाल (Jaiswal)
(14). पद्मावती पोरवाल (Padmavati Porwal)
(15). मोदी (Modi)
(16). रौनियार (Rauniar)
(17). वैष्णव (Vaishnav)
(18). पोरवाल/पोरवार (Porwal/Porwar)
(19). नीमा (Nema)
(20). बरनवाल/बर्णवाल (Barnwal)
(21). कसौधन (Kasaundhan)
(22). लाड बनिया Lad Baniya
(23). कलवार (Kalwar)
(24). माहुरी (Mahuri)
(25). चौधरी (Choudhary)
(26). दोसर बनिया (Dosar/Dusra)
(27). ओसवाल (Oswal)
(28). मद्धेशिया/कानू/हलवाई (Madheshiya/Kanu/Halwai)
(29). जैन
(30). मेड़तवाल
(31). चितौड़ा नागर
(32). शिवहरे
References
•https://www.bhaskar.com/news/MP-IND-HMU-MAT-latest-indore-news-034005-3310718-NOR.html
•https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/the-need-to-unite-the-vaish-community-divided-into-373-components-128876398.html
•https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/lucknow/story-important-contribution-of-vaish-community-in-the-development-of-the-country-sanghi-6837529.html
