Last Updated on 28/04/2023 by Sarvan Kumar
पंजाब उत्तरी भारत में पाकिस्तान की सीमा से लगा एक राज्य है. पंजाब महान संतों और वीरों की भूमि के रूप में प्रसिद्ध रहा है. पंजाब के लोग अपनी जिंदादिली और दिलेरी के लिए मशहूर हैं. यहां का मुख्य जातीय समूह पंजाबी है, जिसमें सिख और हिंदू प्रमुख धार्मिक समूह हैं. सिखों और हिंदुओं के अलावा, राज्य में मुसलमानों और ईसाइयों की अल्पसंख्यक आबादी भी है. यहां हम जानेंगे कि क्या पंजाब में ब्राह्मण हैं.
क्या पंजाब में ब्राह्मण हैं?
इस लेख के मुख्य विषय पर आने से पहले पंजाब की धार्मिक जनसांख्यिकी पर एक नज़र डाल लेना आवश्यक है. पंजाब में सिखों की एक बड़ी आबादी निवास करती है. पंजाब भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सिख बहुसंख्यक हैं. राज्य में सिखों की आबादी करीब 58 फीसदी है. हिंदू पंजाब का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है. पंजाब में हिंदुओं की आबादी लगभग 39% है. पंजाब में निवास करने वाली हिंदुओं को पंजाबी हिंदू कहा जाता है. पंजाबी हिंदू, हिंदू धर्म के अनुयायी हैं जो पंजाब क्षेत्र के मूल निवासी हैं तथा भाषाई, सांस्कृतिक और वंश परंपरा के अनुसार खुद को पंजाबी के रूप में पहचानते हैं. अधिकांश पंजाबी हिंदू पंजाब के दोआबा क्षेत्र में रहते हैं. इसके अलावा इनकी आबादी पंजाब के आसपास के राज्यों में भी है. अन्य राज्यों की भाँति पंजाब का हिन्दू समाज भी कई जातियों में बँटा हुआ है. राज्य में पिछड़े, दलित और सामान्य वर्ग की कई हिंदू जातियां निवास करती हैं. सैनी, सुनार, कुम्हार/प्रजापति, गुज्जर, तेली, लोहार राज्य में रहने वाली प्रमुख ओबीसी हिंदू जातियां हैं. पंजाब की महत्वपूर्ण अगड़ी जातियों में कायस्थ, ब्राह्मण, बनिया, खत्री-अरोड़ा और राजपूत शामिल हैं. उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि पंजाब में ब्राह्मणों की उपस्थिति है. पंजाबी ब्राह्मण पंजाबी हिंदू समुदाय का एक महत्वपूर्ण घटक हैं. राज्य में ब्राह्मणों की कई उप-जातियाँ पाई जाती हैं जैसे मोहयाल ब्राह्मण जिन्हें योद्धा ब्राह्मण के रूप में भी जाना जाता है. सिख साम्राज्य के दौरान, मोहयाल ब्राह्मण शासन व्यवस्था में उच्च पदों पर आसीन थे. इन्होंने सिख गुरुओं के ज्ञान को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. राज्य में बहुत कम आबादी होने के बावजूद पंजाबी ब्राह्मणों ने पंजाब के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
References:
•”Population by religion community – 2011″. The Registrar General & Census Commissioner, India.
•McLeod, W. H. (1989). Who is a Sikh? : the problem of Sikh identity. Oxford: Clarendon Press. ISBN 0-19-826548-4. OCLC 19125681.
•”History – Khatri Sabha NCR”. khatrisabhancr.com.
